उप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और ओडिशा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई वार्ता
प्रयागराज 5 जनवरी (आरएनएस)। राहत आयुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ओडिशा राज्य के राहत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में ओडिशा में संचालित स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर (एसईओसी) के कार्यप्रणाली, संरचना एवं बेस्ट प्रैक्टिसेस को समझने के साथ ही उत्तर प्रदेश में शीघ्र प्रारंभ होने वाले एसईओसी को अधिक प्रभावी, सक्षम एवं आधुनिक बनाने हेतु ठोस रणनीतियों पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के प्रबंधन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इनमें बादल फटना, शीत लहर, सूखा, भूकंप, बाढ़, अग्निकांड, डूबने की घटनाएं, लू, आकाशीय बिजली तथा सर्पदंश इत्यादि आपदाओं के पूर्वानुमान, त्वरित प्रतिक्रिया, अंतर विभागीय समन्वय, सूचना प्रबंधन, संसाधनों की उपलब्धता एवं समुदाय स्तर पर जागरूकता जैसे पहलुओं को विशेष रूप से सम्मिलित किया गया।
ओडिशा राज्य के राहत विभाग द्वारा अपने एसईओसी की संरचना, 24म7 संचालन प्रणाली, आईटी आधारित निर्णय समर्थन प्रणाली, रियल टाइम डेटा विश्लेषण, अलर्ट एवं चेतावनी तंत्र, तथा फील्ड स्तर पर समन्वय की सफल कार्यप्रणालियों को साझा किया गया। इन अनुभवों को उत्तर प्रदेश में इमरजेंसी ऑपरेशन की स्थापना एवं संचालन में कार्यान्वित किये जाने पर विचार किया गया, जिससे आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक सुदृढ़ और उत्तरदायी बनाया जा सके।
इसके अतिरिक्त राहत आयुक्त द्वारा तकनीकी, प्रबंधन एवं क्षमता निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किया गया।
इसके पश्चात बेस्ट प्रक्टिसेस के आधार पर उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय ऑपरेशन सेण्टर को संचालित किया जाएगा द्य इसके निर्माण व संचालन में टेक्नीकल सुझाव के लिए केपीएमजी को पीएमयू के रूप में स्थापित किया गया है द्य उसके सुझाव और अध्ययन के आधार उत्तर प्रदेश में अत्याधुनिक उपकणों से सुसज्जित स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेण्टर का निर्माण होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

