प्रयागराज 5 जनवरी (आरएनएस)। राजरूप पुर मे एंटी करप्शन अवेयरनेस मिशन के द्वारा आज नए सदस्यों एवं पदाधिकारी को कार्ड वितरण किया गया।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता संस्था की फाउंडर एवं अध्यक्ष जूही श्रीवास्तव ने की।संस्था में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोगो को समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने और महिला सुरक्षा हेतु उनके समर्पित कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले विभिन्न संस्थाओं के पत्रकारों का एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्यों के द्वारा पहचानी गई महिलाओं कभी माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र के द्वारा सम्मान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जूही श्रीवास्तव ने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त समाज तभी संभव है जब पुलिस मीडिया और नारी शक्ति एक साथ मिलकर काम करें।
बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी मंजू गौतम, रश्मि जयसवाल, हेमलता जयसवाल, मीणा केसरवानी, रेनू गुप्ता, दीपिका केसरवानी, मीनू गुप्ता, विजेता श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव जी बिंदु जी अनुराधा जी कौशल, रोहित कुमार शुक्ला एवं बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थिति रही। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती जूही श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

