कुलभास्कर कप क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 5 जनवरी (आरएनएस)। श्री साहयक क्रिकेट क्लब ने चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित कुलभास्कर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में एएनसी सेंट जॉनस क्रिकेट क्लब को 67 रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। इस जीत में पार्थ वर्धन सहाय के बहुमुखी ( 66 रन, 73 गेंद, छह चौके एवं 2 – 0 – 14 – 2 ) व अजीत निषाद की सटीक गेंदबाजी ( 7 – 2 – 20 – 4 ) एवं ह्रदय पांडेय के अर्धशतकीय ( 61 रन, 68 गेंद, चार चौके एवं एक छक्का ) की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई हैं।
सोमवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्री साहयक क्रिकेट क्लब ने 38.5 ओवर में 223 रन ( पार्थ वर्धन सहाय 66, ह्रदय पांडेय 61, सत्यम यादव 19 रन, दिवाकर यादव 2/30, आर्यन केशरी 2/36, आनंद कुमार यादव 2/43, अर्जुन दुबे 1/30, ऋतुराज यादव 1/36 ) पर बनाए। जवाब में एएनसी सेंट जॉनस क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 36 ओवर में 156 रन ( अनुराज बिन्द 41, अर्जुन दुबे 28, सत्या 24, आर्य श्रेष्ठ 18 रन, अजीत निषाद 4/20, पार्थ वर्धन सहाय 2/14, अमरतिया गिरी 2/29, वंश कनोजिया 1/18, सुमित अग्रवाल 1/19 ) पर सिमट गई। मैच में अजय कुमार व प्रितेश सोनकर ने अंपायरिंग और अंकित पांडेय ने स्कोरिंग की
प्रतियोगिता में आज ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज व श्री सहायक क्रिकेट क्लब के बीच सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

