गंगा जमुना तहजीब अंडर -12 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 5 जनवरी (आरएनएस)। यश हॉस्पिटल क्रिकेट क्लब ने गंगा जमुना तहजीब अंडर -12 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को 26 रन से हराकर प्रतियोगिता में पहली जीत हासिल किए हैं।
सोमवार को दौलत हुसैन मैदान पर यश हॉस्पिटल क्रिकेट क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.4 ओवर में 151 रन ( नरहरी दीक्षित 39, उदगम श्रीवास्तव 36, अली बशर अली 12 रन, श्रेय सिंह 3/33, अंकुश आनंद 2/21, समर्थ मधुबन 2/30, नैतिक 1/26, संस्कार श्रीवास्तव 1/18 ) पर बनाए। जवाब में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 28.3 ओवर में 125 रन ( वत्सल्य चौरसिया 55, समर्थ मधुबन 36, संस्कार श्रीवास्तव 11 रन, अदाम्या सिंह 3/29, अली बसर अली 2/15, अली रेहमान 2/25 ) पर सिमट गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

