उत्तर क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आज से
प्रयागराज 5 जनवरी (आरएनएस)। कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग की उत्तर क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता मंगलवार से अमिताभ बच्चन स्पोट्र्स काम्पलेक्स (मेयोहाल) में शुरू होगी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ उपमहालेखाकार/प्रशासन शैलेश कुमार अग्रवाल एवं समन्वयक वरिष्ठ लेखाधिकारी/कल्याण लोकेश नाथ त्रिपाठी ने बताया कि एजीयूपी और एजी उत्तराखंड के बीच टीम स्पर्धा का उद्घाटन मुकाबला सुबह दस बजे से खेला जायेगा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित सुबह दस बजे उद्घाटन करेंगे। प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र के सात कार्यालयों एजी दिल्ली, एजी पंजाब, एजी हरियाणा, एजी उत्तराखंड, एजी हिमाचल प्रदेश, एजी जम्मू एवं कश्मीर आर एजी उत्तर प्रदेश की टीमें भाग ले रही हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

