धूमधाम के साथ मनाया गया महापौर गणेश केसरवानी का जन्मोत्सव समारोह, हजारों कार्यकर्ता ने दी जन्मदिन की बधाई
प्रयागराज 5 जनवरी (आरएनएस)। जन्मदिवस आयोजन समिति के द्वारा पजावा रामलीला कमेटी अतरसुइया में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की जन्म जयंती और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी और महापौर गणेश केसरवानी का जन्मदिन समारोह धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। एइस अवसर सुंदरकांड पाठ का और प्रसाद वितरण आयोजन किया गया।
इस अवसर महापौर गणेश केसरवानी ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथि गणों का आभार व्यक्त और कहा कि कल्याण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी का जीवन राष्ट्र एवं राम काज के प्रति समर्पित रहा है और उनके मार्गदर्शन पर चलते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत बनाने के लिए आगे बढ़े हैं। उन्हीं के आदर्श पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का प्रयागराज हमें बनाना हैं।
उन्होंने नगर निगम के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए की नगर निगम सरकार ने इन दो वर्षो में विकास की धारा बहाई है और बहुत जल्द नगर निगम सरकार राम सेतु का निर्माण करने जा रहा जो हमारे प्रयागराज की सांस्कृतिक विरासत को जोडेगा।
इसके पूर्व उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, यमुना पार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, विदुप अग्रहरि, एमुरारी लाल अग्रवाल, राम जी केसरवानी, नीरज त्रिपाठी, राजेश केसरवानी ने महापौर के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व पार्षद प्रभाकर मिश्रा गिरी बाबा रहे। संचालन प्रमोद मोदी, राजेश केसरवानी एवं सुभाष वैश्य ने किया।
इस अवसर अनिल गुप्ता, विजय वैश्य, प्रमिल केसरवानी, शशि वाष्र्णेय, राजेश शुक्ला, रणजीत सिंह, कुंज बिहारी मिश्रा, पदुम जायसवाल, विष्णु त्रिपाठी, रवि शुक्ला, गोपाल जी मालवीय, एवं पार्षद गण, व्यापारी नेता, एवं भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने महापौर गणेश केसरवानी को जन्मदिन की बधाई दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

