प्रयागराज 5 जनवरी (आरएनएस)।आज उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय प्रयागराज नाट्य समारोह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा एवं संस्कार भारती काशी प्रांत के संगठन मंत्री दीपक शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। संस्था के उपाध्यक्ष चित्रकार रवीन्द्र कुशवाहा सचिव सुशील कुमार राय एवं अविचल द्विवेदी ने स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र से अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र मिश्रा विश्वबंधु ने किया और आयोजन साइंटिफिक एंपावरमेंट एंड डेवलपमेंट ऑफ़ सोसाइटी प्रयागराज का रहा।
समारोह की प्रथम संध्या में दो नाटकों हंस गीत तथा मां मुझे टैगोर बना दे का मंचन हुआ। प्रथम प्रस्तुति हंस गीत का मंचन समन्वय रंग मंडल के कलाकारों द्वारा किया गया कहानी प्रसिद्ध रूसी कहानीकार एंटन चेखोव की कहानी का नाट्य रूपांतरण हरिप्रिया कथा तथा नाट्य विस्तार, परिकल्पना एवं निर्देशन सुषमा शर्मा का रहा।
दूसरी प्रस्तुति में मां मुझे टैगोर बना दे पंजाबी कहानीकार स्वर्गीय मोहन भंडारी की मेनू टैगोर बना दे पर आधारित है यह कहानी एक मजदूर के बच्चे के जीवन पर आधारित है जो शिक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है वह टैगोर के साहित्य से प्रेरित हो टैगोर जैसा कवि बनना चाहता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

