प्रयागराज 5 जनवरी (आरएनएस)। नागरिक सुरक्षा कोर प्रखण्ड 1 की ओर से नव वर्ष के उपलक्ष्य में हरिमंदिर मीरापुर में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। चौकी प्रभारी राधेश्याम गुप्ता मुख्य अतिथि रहे और दिनेश सिंह जिलाध्यक्ष इंडियन बुलियन एण्ड ज्वैल्र्स एसोसिऐशन प्रयागराज ने अध्यक्षता की। पोस्ट वार्डन सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया और आये हुये सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
कवि सम्मेलन का संचालन पंठित राकेश मालवीय मुस्कान ने किया। इस अवसर पर चन्द्र श्रीवास्तव, अन्नपूर्णा मालवीया सुभाषिनी, राम लखन चौरसिया, पंठित राकेश मालवीय मुस्कान, जगदीश कौर और लवकुश जोशी ने कविताएं पढीं।
पोस्ट वार्डन सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। दिनेश सिंह जिलाध्यक्ष को अंग वस्त्र धर्मेन्द्र श्रीवास्तव नें सम्मनित किया।
कार्यक्रम में डिप्टी वार्डन शशी प्रकाश श्रीवास्तव, सेक्टर वार्डन जगदीश केसरवानी, मधुसूदन निषाद, सुजीत केसरवानी, अंकुर रावत, अधिवक्ता अनिल श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव आदि लोगों ने नागरिक सुरक्षा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

