कादीपुर 6 जनवरी (आरएनएस )। यूको बैंक शाखा कादीपुर में बैंक का 84वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक एवं शाखा प्रमुख नवनीत मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर शाखा परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या अंचल कार्यालय से पधारे मुख्य प्रबंधक अंकुर यादव उपस्थित रहे। उनके साथ सहायक शाखा प्रमुख श्रीराम कनौजिया, सहायक प्रबंधक , रजनीकांत, कैशियर प्रसून मिश्रा, प्यून राकेश यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त ब्लॉक प्रमुख श्रवण मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जैसवाल, त्रिभुवन देवी कादीपुर के प्रबंधक अरुण कुमार सिंह, त्रिभुवन देवी अकैडमी की प्राचार्य श्रीमती संगीता सहित बड़ी संख्या में सम्माननीय ग्राहक भी उपस्थित रहे। शाखा प्रमुख नवनीत मिश्रा ने यूको बैंक के 84 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों एवं राष्ट्र निर्माण में बैंक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यूको बैंक विश्वास, सेवा और समर्पण के साथ ग्राहकों की सेवा करता आ रहा है। मुख्य प्रबंधक अयोध्या अंचल अंकुर यादव ने बैंक की जनकल्याणकारी योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग एवं वित्तीय समावेशन पर अपने विचार रखे। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक काटा गया और सभी उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बैंक को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रमुख ने सभी अतिथियों, ग्राहकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर बैंकिंग सेवा प्रदान करने का संकल्प दोहराया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

