कुशीनगर, 06 जनवरी (आरएनएस)। जनपद के कुबेरस्थान पुलिस ने ईट से भरी हुई ट्रैक्टर- ट्राली में छुपा कर ले जाए जा रहे 92 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद में अवैध शराब की निष्कर्षण, परिवहन व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 06 जनवरी को कुबेरस्थान पुलिस ने जंगल पचरुखिया बैरियर के पास से ईट से भरी हुई ट्रैक्टर- ट्राली में छुपा कर ले जाए जा रहे कुल 02 पेटी व 02 पाउच अवैध देशी शराब बंटी और बबली (कुल 92 पाउच) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त मुन्ना यादव पुत्र हरिहर यादव साकिन निमुइया थाना नवलपुर जनपद बेतिया पं0 चम्पारण बिहार का निवासी बताया गया है। पुलिस ने
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0- 06/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संदीप सिंह, उ0नि0 राहुल कुमार सिंह, हे0का0 राजेश कुमार, का0 नागेन्द्र, का0 संदीप कुमार शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

