जौनपुर 6 जनवरी (आरएनएस )। रामपुर थाना क्षेत्र के गोरा पट्टी गांव में मंगलवार सुबह उस समय हडकंप मच गया, जब 31 वर्षीय युवक भीम चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई। घटना सुबह लगभग सात बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही गांव में बडी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मृतक की पहचान भीम चौहान पुत्र जटाशंकर चौहान के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब 8 वर्ष पहले हुई थी, जिससे उसकी एक पुत्री है। पारिवारिक विवादों के चलते पत्नी कुछ समय बाद उससे अलग हो गई थी। इसके बाद भीम चौहान गांव में अकेले रहकर मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, वह शांत स्वभाव का व्यक्ति था और किसी से उसका विवाद नहीं था।घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

