जौनपुर 6 जनवरी (आरएनएस )। प्रधानमंत्री द्वारा अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं हेतु संचालित श्रेष्ठा परीक्षा मे नये सत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुइथा कला से तीन छात्रों का चयन हुआ है। ज्ञात हो कि विगत वर्ष विद्यालय से 4 छात्रों का चयन 2024 में एवं 2023मे विद्यालय से 7 छात्रों का चयन परीक्षा में हुआ था,जो वाराणसी के जीवनदीप, लिटिल फ्लावर एवं सानवीम बनारस में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक पारसनाथ यादव ने विद्यालय की इस सफलता का श्रेय बच्चों के कठिन परिश्रम एवं शिक्षक त्रिवेणी प्रसाद बिन्द,अनिल कुमार,विनोद कुमार सिंह,वीरेंद्र कुमार यादव,नरेंद्र कुमार,अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार,रागिनी सिंह एवं अंकित कुमार के कठिन परिश्रम एवं मार्गदर्शन को दिया है। बच्चों की सफलता पर ग्राम प्रधान श्रीमती राधिका दुबे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल दुबे डॉक्टर शाहिद,सुरेश पांडे धीरेंद्र मिश्रा सहित अन्य ग्राम वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार की प्रशंसा की है और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।इसी विद्यालय से राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में विगत 5 वर्षों में 80 से अधिक छात्र छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है जिन्हें प्रतिमाह ?1000 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 9 से कक्षा 12 तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

