जौनपुर6 जनवरी (आरएनएस )। जफराबाद क्षेत्र के कबूलपुर (कल्याणपुर)बाजार में मंगलवार को हाड़ कांपने वाली कडाके की ठंड को देखते हुए व्यापार मंडल द्वारा कई स्थानों अलाव जलावाया गया।जिससे बाजार में आने वाले राहगीरों, दुकानदारों व स्थानीय लोगों को ठंड से काफी राहत मिली।व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि ठंड के अचानक बढऩे से लोगों को काफी दिक्कत होने लगी। आमजन को राहत पहुंचाने के लिए व्यापार मंडल ने अपने दायित्व का निर्वहन किया है। आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्य किए जाते रहेंगे।महामंत्री संजय यादव ने बताया कि व्यापार मंडल हमेशा सामाजिक जिम्मेदारी निभाता रहा है।जरूरत पडऩे पर और भी स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।संरक्षक उमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस कार्य में सभी व्यापारियों का सहयोग सराहनीय है।वहीं हाजी अलाउद्दीन पूर्व एडीओ पंचायत और दुर्गा प्रसाद जायसवाल ने कहा कि ठंड में जरूरतमंदों के लिए अलाव बहुत जरूरी है।व्यापार मंडल की यह पहल प्रशंसनीय है।अलाव जलने से लोगो को काफी राहत मिली।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

