जौनपुर 6 जनवरी (आरएनएस )। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जनबरी 2026 सत्र के प्रवेश के लिए उद्घोषणा करते हुए आनलाइन प्रवेश का लिंक सार्वजनिक कर दिया है। यह प्रवेश कार्यक्रम 16 दिसंबर, 2025 से शुरू होकर 31 जनवरी, 2026 तक चलेगा। इयू क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के अंतर्गत 19 जनपदों में 35 सक्रिय अध्ययन केंद्रों पर लगभग 210 तरह के विभिन्न विषयों कार्यक्रमों में प्रवेश के अवसर उपलब्ध हैं। कार्यक्रमों की जानकारी इयू की पर जाकर प्राप्त की जा सकती है।इग्नू में आवेदन की पूरी प्रक्रिया आनलाइन तरीके से समर्थ पोर्टल पर की जाती है। प्रवेश हेतु अधिकारिक वेबसाईट पर जाकर सबसे पहले न्यू रेजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करके लॉगिन आइडी और पासवर्ड बनाया जाता है। तत्पश्चात निर्देशानुसार अन्य सभी फॉर्म विवरण को लॉगिन करके पूर्ण किया जा सकता है। प्रवेश हेतु अपार आइडी, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर के स्कैन प्रति की ही आवश्यकता होती है। इयू में प्रवेश के लिए स्कूल स्थानांतरण अथवा माइग्रेशन प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं होती है। फीस जमा करने के लिए केवल अपने ही एटीएम यूपीआई नेट बेकिंग का ही प्रयोग करें। प्रवेश पुष्टि न होने की दशा में पूर्ण फीस वापसी का प्रविधान है किन्तु प्रवेश कन्फर्म होने की दशा में 60 दिवस के भीतर निरस्तीकरन कराने पर फीस में नियमानुसार कटौती कर फीस वापसी का प्राविधान किया गया है।जौनपुर जनपद में इग्नू अध्ययन केंद्र- 48017, तिलकधारी अतकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर पर सक्रिय कार्यक्रमों में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा स्नातक और परानातक स्तर के बी0ए0, एम0ए0, (समस्त विषयों में) बी0कॉम0, एम0 कॉम0 एवं प्रमुख लोकप्रिय कार्यक्रम में प्रवेश लिया जा सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

