जौनपुर 6 जनवरी (आरएनएस )। कांग्रेस के पूर्व विधायक नदीम जावेद ने मतदाता सूची संशोधन एसआईआर प्रक्रिया को दोषपूर्ण बता दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के जरिए लोगों को उनके मताधिकार से वंचित किया जा रहा है।जावेद ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने समय-समय पर इस प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से नाम काटने का तरीका अन्यायपूर्णश् है। पूर्व विधायक ने दावा किया कि ऐसा प्रतीत होता है कि चुनाव आयोग भारत सरकार, विशेषकर शाह और तानाशाह के इशारे पर, एसआईआर के माध्यम से लोगों के अधिकारों को छीनने का काम कर रहा है उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्वोट अधिकार यात्राश् के जरिए बिहार में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जावेद के अनुसार, जौनपुर में भी एसआईआर के माध्यम से लोगों को उनके मताधिकार से वंचित किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त, नदीम जावेद ने जेएनयू मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम के संबंध में भी बात की। उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल कई अन्य छात्र नेताओं को जमानत मिल चुकी है।जावेद ने देश की न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि कहीं अन्याय हुआ है, तो आने वाले समय में देश की व्यवस्था और प्रणाली न्याय प्रदान करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उमर खालिद और शरजील इमाम को भी न्यायपालिका से अवश्य न्याय मिलेगा।पूर्व विधायक ने अदालती फैसलों का सम्मान करने की बात कही। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि न्यायिक प्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, और बडे नेताओं व वकीलों ने समय-समय पर न्याय प्रक्रिया पर प्रश्नचिह्न लगाए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में इसमें सुधार होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

