लखनऊ 6 जनवरी (आरएनएस )। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों और उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था जताते हुए तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा देश के आमजन के मुद्दों पर सदन से लेकर सड़क तक किए जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर जनपद सीतापुर की अनुप्रिया वर्मा और नेहा चौधरी ने अपने-अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम सांसद राकेश राठौर के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, लखनऊ में आयोजित किया गया, जहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की उपस्थिति में दोनों नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की तिरंगा पट्टिका पहनाई और सदस्यता कार्ड प्रदान कर विधिवत रूप से कांग्रेस परिवार में शामिल किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और आमजन के अधिकारों की आवाज उठाती रही है और आज बड़ी संख्या में युवाओं तथा सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों का पार्टी से जुडऩा इस बात का प्रमाण है कि जनता का भरोसा कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व पर बढ़ रहा है।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान सीतापुर, लखीमपुर खीरी और बरेली जनपदों से आए बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इनमें प्रमुख रूप से आयुष कुमार, सूरज कुमार, अमित जायसवाल, प्रेम शंकर राठौर, सर्वेश वर्मा, मोहम्मद अकरम, गुरप्रीत सिंह, रियाज अहमद, शमशाद अली, नितेश कुमार मसीह, विनोद राठौर, धर्मेंद्र राठौर, साहिल राठौर, आनंद राठौर, अनुराग राठौर, मोनू गोस्वामी, विशाल गोस्वामी, अरविन्द साहू, नरेन्द्र यादव, विजय साहू, राजाराम साहू, निशांत मिश्रा, मोहिन्दर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
कांग्रेस में शामिल हुए नए सदस्यों ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा, सामाजिक समरसता और आमजन के मुद्दों को लेकर किए जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर पार्टी से जुड़े हैं और आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

