-विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य को तेजी व अच्छे तरह से करने पर बीएलओ को सम्मानित
अयोध्या 6 जनवरी (आरएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के अवसर पर मतदाता रजिस्टेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे द्वारा झुनझुनबाला परास्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या में किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि सभी नये युवा, जिन्होंने 18 वर्ष हो गये है और अभी तक अपना मतदाता/एपिक आई0डी0 के लिए आवेदन नहीं किया है तो मतदाता सेवा पोर्टल अथवा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 की वेबसाइड पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते है और ऑनलाइन पर अपनी सूची भी देख सकते है। इसके साथ ही मतदाताओं के लिए उनके नजदीकी पोलिंग बूथ पर बूथ लेवेल अधिकारियों द्वारा फार्म-6 नाम जोडऩे का, फार्म-7 नाम कटवाने का तथा फार्म-8 संशोधित किये जाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के बूथ लेवेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधित कार्य को निधारित समयावधी एवं पारदर्शिता के साथ संपादित करना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य को तेजी व अच्छे तरह से करने पर बी0एल0ओ0 को सम्मानित किया तथा 18 वर्ष हो गये युवाओं को फार्म 6 उपलब्ध कराया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सदर, संबंधित बी0एल0ओ0 व सुपरवाइजर तथा स्कूल के युवा बच्चे उपस्थित रहे
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

