अयोध्या 6 जनवरी (आरएनएस)। खेल निदेशालय उ.प्र. लखनऊ द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार 06 एवं 07 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन उ0प्र0 कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह के कर कमलों द्वारा डा. भीमराव अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विकास सिंह को क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी अयोध्या अनिमेष सक्सेना द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि को राजेश सोनकर, क्रीडकाधिकारी सुलतानपुर/प्रतियोगिता के शिकायत निदाकर्ता अधिकारी द्वारा बैज लगाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि विकास सिंह द्वारा खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया गया एवं अपने आशीर्वचन से सम्बोधित किया गया। उक्त अवसर पर विवेक कुमार एवं शकील अहमद अन्सारी उप क्रीड़ाधिकारी एवं मुकेश कुमार सिंह तथा विभागीय अधि0/कर्म0 एवं अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षिकायें एवं समस्त निर्णायकगण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

