-अयोध्या श्री सम्मान से सम्मानित किये गये श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सदस्य डा. अनिल मिश्रा
अयोध्या 6 जनवरी (आरएनएस)। बीते 25 दिसम्बर से फार एवर लान में आयोजित हो रहे अयोध्या महोत्सव क़े समापन व सम्मान समारोह क़े अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष भा0ज़0पा0 कृष्ण कुमार पाण्डेय, विक्रमा प्रसाद पाण्डेय महानगर सरसंघ चालक व अयोध्या महोत्सव न्यास क़े अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ववलन कर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत,सम्मान विधायक रुदौली तथा न्यास क़े अध्यक्ष ने प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया। सम्मान समारोह क़े अंतर्गत अयोध्या रत्न सम्मान से जिन्हे सम्मानित किया गया उनमें निर्मल खत्री पूर्व सांसद राजनीति क़े क्षेत्र में, पंडित राधेश्याम शास्त्री कथावाचक एवं समाजसेवी, बृजपाल सिंह उपनिदेशक पर्यटन, धर्मदत्त पाठक समाजसेवा क़े क्षेत्र में, डॉ0 एस0एन0शुक्ला उच्च शिक्षा क़े क्षेत्र में वर्तमान कुलपति पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़, डॉ0 संतोषकुमार तिवारी माध्यमिक शिक्षा क़े क्षेत्र में, आनंद मोटवानी व्यवसाय क़े क्षेत्र में, दिवाकर द्विवेदी अवधी लोक कलाकार क़े क्षेत्र में हैं, इसी क्रम में उत्तर प्रदेश रत्न अनुज चौधरी एडिशनल एस0 पी0 पुलिस सम्भल, अनिरुद्ध सिंह डिप्टी एस0 पी0 पुलिस अयोध्या, अरविन्द चौरसिया डिप्टी एस0 पी0 उन्नाव को दिया गया, अयोध्या श्री सम्मान डॉ0 अनिल मिश्रा सदस्य श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया गया। सम्मान क़े ही क्रम में अयोध्या गौरव सम्मान जनार्दन प्रसाद द्विवेदी अल्हड़ गोंडवी को साहित्य क़े क्षेत्र में, श्रीनिवासचार्य महाराज राम कथा, मेघा रानी लेखन, डॉ0 विभा तिवारी शिक्षा, पंडित प्रभाकर मिश्रा ज्योतिष, स्मृता सहाय को लेखन, डॉ0 संदीप सिंह प्रबंधन, डॉ0 आशुतोष उपाध्याय चिकित्सा, अनुपम सिंह व्यायाम शिक्षा, इमरान सिद्दकी व्यवसाय, रोहित पाल फोटोग्राफी, माधवराम लोकगायन, संगम लता लोकनृत्य, डॉ0 मुकेश गौतम चिकित्सा, आशीष श्रीवास्तव को व्यवसाय, नितेश सिंह गौ सेवा, अंकित श्रीवास्तव सामाजिक कार्य, मनीष गुप्ता व्यवसाय,डॉ0 ए0 क़े0 रजा चिकित्सा, अभिषेक सिंह युवा उद्यमी, शांतनु सिंह प्रबंधन, कुशाग्र सिंह समाजिकता, विनय पटेल व्यवसाय एवं समाज सेवा, प्रो0 देवेश कुमार पाण्डेय उच्च शिक्षा, अमित रस्तोगी विद्यालय प्रबंधन, आकाश गुप्ता गौ सेवा, रवि पटेल, अमरेश यादव, प्रिंस राज यादव, हनुमान सोनी रक्त दान व समाजसेवा, डी0 क़े0 सरल इवेंट प्लानर,रोहित जायसवाल फोटोग्राफी, विवेक ओझा चिकित्सीय जाँच, नेहा हाशमी, अनुराधा सिंह, कंचन को सामाजिक कार्यों क़े क्षेत्र में सम्मानित किया गया,साथ साथ 27 रक्त वीरांगनाओं का सम्मान भी किया गया। उद्बोधन क़े क्रम में मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम सम्मानित हो रहे सभी महानुभावो को शुभकामनायें दीं तथा अयोध्या महोत्सव क़े बारे में बताया कि यह महोत्सव विभिन्न बधाओ को पार करते हुए आज इस मुकाम तक पहुंच चुका है कि लोग इस महोत्सव से सम्मान पा करके गौरव की अनुभूति करते हैं। सपरिवार उपस्थिति होने क़े बारे में कहा कि अयोध्या महोत्सव में आने से ही प्रभु श्री रामजी क़े भी दर्शन हो गए यह मेरा परम् सौभाग्य है और इसी क्रम में संयोजक मंडल से बिधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट करने क़े साथ साथ सभी सम्मानित हो महानुभावो को शुभकामनायें प्रदान की। समिति के पदाधिकारियों में प्रबंधक आकाश अग्रवाल, प्रबंध निदेशक नाहिद कैफ, महासचिव संगठन अरुण कुमार द्विवेदी, महासचिव ऋचा उपाध्याय, निदेशक विजय यादव, मोहित मिश्रा, जनार्दन पाण्डेय बबलू पंडित,बृजेश ओझा, दुर्गेश, गौतम सिंह, अनुराग सिंह, शुभान, राजेश, रेगन चौधरी, उज्ज्वल, अभिनव, शशांक, राम सागर उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

