सोहावल-अयोध्या 6 जनवरी (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर, मुंबई में हो रहे महानगर पालिका चुनाव के तहत बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर को मिली जि़म्मेदारी के निर्वहन हेतु आज उनके मुंबई पहुंचने पर भीमंडी में समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं, साथियों एवं शुभचिंतकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए समाजवादी विचारधारा के प्रति अपने अटूट विश्वास को दोहराया। स्वागत से अभिभूत हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर भाई ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताक़त है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी साथी मिलकर समाजवादी विचारधारा को और मज़बूत करेंगे तथा जनहित की इस लड़ाई को पूरी ईमानदारी, समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ाएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

