काशीपुर 6 जनवरी (आरएनएस)। महिला एवं पुरुष ओपन स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 11 और 12 जनवरी को काशीपुर के स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन महासचिव राजीव चौधरी ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान आइडब्ल्यूएलएफ (इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन) राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए प्रतिभागियों के ट्रायल भी लिए जाएंगे। यह ट्रायल राष्ट्रीय युवा (सब-जूनियर बालक और बालिका), राष्ट्रीय जूनियर (पुरुष और महिला) और राष्ट्रीय सीनियर (पुरुष और महिला) श्रेणियों में आयोजित किए जाएंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

