काशीपुर 6 जनवरी (आरएनएस)। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिये नगर निगम ने पूरे वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत की। नुक्कड़ नाटक, रैली, प्रतियोगिता आदि के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के लिये जागरुक किया जाएगा। साथ ही सबसे साफ वार्ड को निर्मल वार्ड घोषित कर उस वार्ड के पार्षद को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान नए साल के कलैंडर का भी मेयर, एमएनए तथा पार्षदों ने विमोचन किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

