काशीपुर 6 जनवरी (आरएनएस)। आईटीआई थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 4.89 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की रात आईटीआई थाने में तैनात एसआई मीनाक्षी मनराल पुलिस टीम के साथ गश्त पर थी। इसी दौरान खोखराताल स्थित श्मशान घाट के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4.89 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। युवक ने अपना नाम रोहित कश्यप पुत्र देवराज कश्यप निवासी जीत कॉलोनी महेशपुर बताया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

