नैनीताल 6 जनवरी (आरएनएस)। रामगढ़ ब्लॉक के जौरासी गांव में मंगलवार को 20 वर्षीय युवक सागर मेहरा ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे सीएचसी गरमपानी ले गए। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत ने बताया कि युवक को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। परिजन घटना के कारणों की जानकारी नहीं दे सके हैं, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

