नैनीताल 6 जनवरी (आरएनएस)। मल्लीताल क्षेत्र के गाड़ी पड़ाव में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान टांडा, बागेश्वर निवासी 24 वर्षीय गौरव जोशी के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात राहगीरों ने गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में एक युवक को सड़क किनारे बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। जिसे उन्होंने बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला गौरव जोशी लंबे समय से नैनीताल में पर्यटन गाइड के रूप में कार्य कर रहा था। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

