बिलासपुर 7 जनवरी 2026(आरएनएस) जोनल रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस की तत्परता से एक यात्री को गुम हुई लाइसेंसी बंदूक और कारतूस सुरक्षित रूप से बरामद कर ली गई। मामला 4 जनवरी 2026 का है। उत्तर प्रदेश के कोशांबी जिले के थाना सराय अकील अंतर्गत ग्राम बिन्तापुर निवासी विक्रम कुमार मिश्रा बिलासपुर से कौशाम्बी जाने के लिए रेलवे स्टेशन बिलासपुर पहुंचे थे। इसी दौरान उनका बैग, जिसमें 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक और 10 जिया कारतूस रखे थे, स्टेशन परिसर में कहीं गुम हो गया। जिसकी शिकायत रेलवे पुलिस को के गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने तत्काल स्टेशन परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुम हुई 12 बोर की बंदूक व 10 नग जिंदा कारतूस बैग सहित सुरक्षित बरामद कर लिए गए। इसके बाद बंदूक से संबंधित सभी आवश्यक कागजात और लाइसेंस की जांच की गई, जो पूरी तरह वैध और सही पाए गए सभी औपचारिकताओं के बाद बंदूक और कारतूस को प्रार्थी विजय कुमार मिश्रा को सुपुर्द किया गया। अपनी कीमती और संवेदनशील वस्तु वापस पाकर उन्होंने राहत की सांस ली।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

