चंडीगढ़ 07 jan, (Rns)- विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) ने पंजाब के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तीन अधिकारियों के नाम अगली पदोन्नति के लिए मंजूर कर लिए हैं। आदेशों के अनुसार शिखा नेहरा को संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि नरेंद्र पाल सिंह और शेर जंग सिंह को उप निदेशक के रूप में पदोन्नति दी गई है।
वर्तमान में शिखा नेहरा और नरेंद्र पाल सिंह जगदेओ विभाग के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में उप निदेशक एवं सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (IPRO) के रूप में तैनात हैं। वहीं शेर जंग सिंह अमृतसर में जिला जनसंपर्क अधिकारी (DPRO) के पद पर कार्यरत हैं।

