मेरठ 7 जनवरी (आरएनएस)। मेरठ के सदर थाना क्षेत्र के केंट इलाके में रोडरेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दबंग युवकों ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए दंपति पर हमला कर दिया।
गर्भवती महिला को बनाया निशाना
बताया गया कि हमलावरों की संख्या आधा दर्जन के करीब थी। युवकों ने दंपति के साथ मारपीट की और गर्भवती महिला के पेट पर जमकर लात मारी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
महिला अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों द्वारा महिला की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
हमले की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में युवकों की दबंगई और मारपीट साफ देखी जा सकती है।
आरोपी मौके से फरार
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

