मेरठ 7 जनवरी (आरएनएस)। सड़क हादसों में घायलों की जान बचाने को दिल्ली देहरादून हाईवे समेत अन्य हाईवे पर पुलिस एम्बुलेंस दौड़ेगी। यातायात पुलिस ने केएमसी अस्पताल के साथ मिलकर एक योजना तैयार की है। एसपी यातायात राघवेन्द्र मिश्रा की माने तो इस अस्पताल ने एक एम्बुलेंस पुलिस को उपलब्ध कराई है। एम्बुलेंस का चालक व स्टाफ अस्पताल का होगा। एम्बुलेंस पर 12-12 घंटे की शिफ्ट में पुलिसकर्मी तैनात किया जाएगा, जो हादसे की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाने का काम करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

