-कुलभास्कर कप क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 7 जनवरी (आरएनएस)। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित कुलभास्कर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में खेलगांव पब्लिक स्कूल को 67 रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। इस जीत में रोशन कुशवाहा के नाबाद शानदार ( 75 रन, 58 गेंद, छह चौके व दो छक्के ) अर्धशताकीय पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई हैं।
बुधवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने 40 ओवर में सात विकेट पर 230 रन ( रोशन कुशवाहा 75 नाबाद, वीर प्रताप 53, अभय यादव 44, शिवांश पांडेय 22 रन, आदित्य प्रजापति 2/29, विराट गुप्ता 2/46, शलोक चतुर्वेदी 1/32, देवांश शर्मा 1/43 ) पर बनाए। जवाब में खेलगांव पब्लिक स्कूल की टीम ने 39.4 ओवर में 163 रन ( जय प्रकाश यादव 33, देवांश तिवारी 32, जयेश केशरवानी 23, आशीष यादव व अर्जित सिंह तीन – तीन विकेट, मंरूप सिंह 2/35, अभय यादव 1/04, रोशन कुशवाहा 1/12 ) ही बना सकी। मैच में अजय कुमार व प्रितेश सोनकर ने अंपायरिंग और अंकित पांडेय ने स्कोरिंग की।
प्रतियोगिता में आज सेंट पीटर्स क्लब व प्रयाग क्रिकेट क्लब के बीच सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

