श्रावस्ती 7 जनवरी (आरएनएस)। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, अश्विनी कुमार पाण्डेय ने बताया है कि जनसाधारण की जानकारी के लिए यह अधिसूचित किया जाता है कि गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक नामावली के प्रारूप में किए गए संशोधनों की सूची अर्हक तारीख के रूप में 01-11-2025 के संदर्भ में और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के अनुसार तैयार की गई है और उक्त नामावली की एक प्रति संशोधनों की उक्त सूची सहित प्रकाशित कर दी गई है और मेरे कार्यालय, सम्बन्धित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं पदाभिहित स्थलों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

