श्रावस्ती 7 जनवरी (आरएनएस)। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन मे खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गई। जिसके तहत मंगलवार को देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली को बिना वैध प्रपत्र के अवैध परिवहन किए जाने पर सीज कर थाना नवीन मॉडर्न मे सुपुर्द किया गया है। रात्रि प्रवर्तन भ्रमण के दौरान तहसील इकौना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजगढ़ गुलहरिया में 01 ट्रैक्टर ट्रॉली को बालू लदा पकड़ गया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसके बाद अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर थानाध्यक्ष नवीन मॉडर्न की अभिरक्षा मे दिया गया है।
खान निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया है कि जनपद मे खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसमे तहसील स्तर पर संबंधित उपजिलाधिकारी (राजस्व विभाग) एवं क्षेत्रीय अधिकारी (पुलिस विभाग) सदस्य है। टास्क फोर्स द्वारा जनपद मे लगातार भ्रमणशील रहकर अवैध खनन/परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 मे माह दिसंबर, 2025 तक अवैध खनन/परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनपद में 128 वाहनों से कुल 65 लाख की धनराशि जमा कराई गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

