श्रावस्ती 7 जनवरी (आरएनएस)। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत एवं नगरीय निकाय) अश्विनी कुमार पाण्डेय ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0, लखनऊ की संशोधित अधिसूचना दिनांक 06-01-2026 के क्रम में इस जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का संशोधित समय सारिणी के अनुसार वृहद पुनरीक्षण सम्पन्न कराये जाने की सूचना जारी की गई है।
जिसमें दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियों तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना एवं सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन/निस्तारण की कार्यवाही की अवधि 07 जनवरी, 2026 से 20 फरवरी, 2026 तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों के कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही 21 फरवरी, 2026 से 16 मार्च, 2026 तक, पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियों कराने आदि 17 मार्च, 2026 से 27 मार्च, 2026 तक निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 28 मार्च, 2026 को किया जाएगा।
जिला मजिस्ट्रेट यह भी निर्देश दिया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत पंचायत निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पटट् पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाए। निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पडऩे वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

