श्रावस्ती 7 जनवरी (आरएनएस)। जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति ने बताया है कि उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 श्रावस्ती द्वारा संचालित स्वत: रोजगार योजना, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 (अनुविनी) योजना में लाभान्वित व्यक्ति जिनके द्वारा अभी तक किन्ही कारणों से बकाया धनराशि जमा नही की गयी है ÓÓनवीन एकमुश्त समाधान योजनाÓÓ (ओ0टी0एस0) के अन्तर्गत मूलधन एवं मात्र साधारण ब्याज (36 माह से लेकर 60 माह तक) जमा कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। इस योजना को प्रबन्ध निदेशक, उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 लखनऊ के द्वारा दिनांक 01.01.2026 से 31.03.2026 तक बढ़ाया गया है। उन्होने बताया कि जो भी बकायेदार निगम द्वारा संचालित उक्त योजनाओं से एकमुश्त समाधान योजना में लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। वह कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) कक्ष संख्या-08 विकास भवन भिनगा, श्रावस्ती व अपने विकास खण्ड स्तर पर ग्रामध्सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) से सम्पर्क कर सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

