श्रावस्ती 7 जनवरी (आरएनएस)। आज जनसुनवाई के दौरान तहसील भिनगा के अन्तर्गत ग्राम एहलवा निवासी शिव प्रसाद अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे। उन्होंने बताया की वे पैरों से दिव्यांग हैं। इस पर जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को मौके पर बुलाकर तत्काल उनका परीक्षण करवाया, जिसमें वे दिव्यांग पाये गये। जिस पर जिलाधिकारी ने मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल प्रदान एवं ठंड को देखते हुए कम्बल प्रदान किया, जिससे उन्हें आवागमन और दैनिक कार्य में आसानी हो सकें।
जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी को 14 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में आई शिकायतों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से समय सीमा के अन्तर्गत कराएं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

