श्रावस्ती 7 जनवरी (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटीÓ के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के क्रम में, क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष आशीष कुमार थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती द्वारा पुलिस टीम के साथ मानवीय एवं शासकीय दृष्टिकोण अपनाते हुए एक गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद किया गया। बरामद महिला निवासी गुनाटा थाना रंगपुर जिला छोटा उदयपुर राज्य गुजरात है। महिला को थाना स्थानीय लाकर नियमानुसार वन स्टॉप सेंटर भिनगा श्रावस्ती भेजा गया। तत्पश्चात विभिन्न माध्यमों से महिला के परिजनों से संपर्क स्थापित कर दिनांक 06.01.2026 को महिला के परिजनों को सुपुर्द किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

