श्रावस्ती 7 जनवरी (आरएनएस)। तेजी से डिजिटल होती दुनिया में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से, Óपुलिस अधीक्षक राहुल भाटीÓ के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में साइबर क्राइम थाना श्रावस्ती द्वारा व्यापक साइबर सुरक्षा जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 07.01.2026 को Óसंयुक्त जिला चिकित्सालय, भिनगाÓ में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना संतोष कुमार सिंह व निरीक्षक चंद्रहास मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित आम नागरिकों, अस्पताल स्टाफ एवं मरीजों के परिजनों को साइबर अपराधों के बारे मे तथा उनसे बचाव के उपायों एवं सतर्कता बरतने के तरीकों की जानकारी दी गई।
इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में साइबर सतर्कता की भावना विकसित करना एवं उन्हें यह समझाना था कि डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग कैसे किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी, पहचान चोरी या ऑनलाइन ठगी से बचा जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

