श्रावस्ती 7 जनवरी (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार कक्ष में Óअपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तमÓ की अध्यक्षता में थाना ए0एच0टी0 व विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में बाल श्रम को रोकने, पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ बाल विवाह को रोकने व उनके कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को विस्तार से बताया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम मीटिंग में उपस्थित पदाधिकारीगण से परिचय प्राप्त कर फीडबैक लिया। तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी (ैव्च्) अनुसंधान,थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारीध्विवेचक व जनपद में कार्यरत छळव् के समक्ष आ रही समस्या, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, व बाल श्रम पुनर्वास, मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 व बाल विवाह विशेष राष्ट्रीय 100 दिवसीय अभियान के संबंध में विस्तार से चर्चा की तथा सभी बाल कल्याण अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर सरकार द्वारा बाल श्रम के विरूद्ध चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जनमानस को जागरूक करने हेतु बताया गया, जिससे योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाया जा सके।
अपर पुलिस अधीक्षक ने जनपद में बाल विवाह रोकने के लिए उपस्थित सभी पदाधिकारीगण व समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी को बताया गया कि सभी गाँवों में निरन्तर जाये और वहाँ चैपाल लगाकर बाल विवाह न करने हेतु प्रेरित करे साथ ही वहाँ के ग्राम प्रहरियों व अन्य सम्भ्रांत व्यक्तियों को बताये कि बाल विवाह से सम्बन्धित कोई मामला संज्ञान में आये तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस व सीडब्लूसी को दे जिससे समय रहते, कार्यवाही अमल में लायी जा सके।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बैठक के क्रम में निर्देश दिया कि बाल अपराध से जुड़े संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा सक्रियता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें साथ ही जनपद में बाल संरक्षण से जुड़ी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अभियान चलाए जाएं, पीडि़तों को अधिक से अधिक आवश्यक सहायता प्रदान की जाय तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ा जाए। साथ ही बाल अधिकारों के संरक्षण हेतु विद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं शहरी बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

