ड्रमंडगंज, मीरजापुर 7 जनवरी (आरएनएस)। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी बबुंदर कोल ने बुधवार को गांव निवासी तीन लोगों पर मारपीट कर 39 हजार रूपए छीनने का आरोप लगाया है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।दी गई तहरीर में युवक ने आरोप लगाया कि पिता का केसीसी ऋण जमा करने के लिए 39 हजार रूपए लेकर ड्रमंडगंज स्थित इंडियन बैंक की शाखा पर जा रहा था। जैसे ही नेशनल हाईवे पर कविराज आश्रम के पास पहुंचा तो पहले से मौजूद गांव निवासी तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल रोकने लगे। गांव का समझकर मोटरसाइकिल रोक दिया तब तक तीनों गले की रूमाल पकड़कर खींच लिए तीनों लोग मुझे मारने पीटने लगे और मेरा 39 हजार रूपए छीन लिए। मोटरसाइकिल पर पत्थर पटककर क्षतिग्रस्त कर दिए। किसी तरह तीनों के चंगुल से अपने आप को छुड़ाकर वहां से भागा तो जान बची तीनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंचे छोटे भाई सुनील को भी तीनों लोग मारपीट कर घायल कर दिए। युवक की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

