-ग्रामीणों का कहना पुलिस की शह पर किया जा रहा गोरखधंधा
ड्रमंडगंज, मीरजापुर 7 जनवरी (आरएनएस)। क्षेत्र के एमपी बार्डर से सटे लहुरियादह गांव में करीब एक महीने से नकली सीमेंट बनाने का कारोबार किया जा रहा है।नकली सीमेंट बनाकर रखी गई सीमेंट की बोरियों का किसी ने वीडियो फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद नकली सीमेंट बनाने का धंधा करने वाला गांव निवासी सीमेंट की बोरियों को हटवाने में जुट गया है।नकली सीमेंट बनाने को लेकर स्थानीय पुलिस सब कुछ जानते हुए भी मामले से अनजान बनी हुई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक माह से लहुरियादह गांव में नेशनल हाईवे पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप व जायसवाल ढाबा से पीछे पांच सौ मीटर दूर जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर नकली सीमेंट बनाने का कारोबार मध्यप्रदेश निवासी एक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है।नकली सीमेंट बनाने वाले अल्ट्राटेक सीमेंट की बोरियों में राखड़ भरकर उसे सस्ते दामों पर बेंचकर क्षेत्र में खपा रहे हैं।नकली सीमेंट के कारोबार से क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों में घटिया सीमेंट के इस्तेमाल से उसकी गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने नकली सीमेंट के कारोबार पर अंकुश लगाने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में ज्वांइट मजिस्ट्रेट एसडीएम लालगंज महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर नकली सीमेंट बनाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

