अयोध्या 7 जनवरी (आरएनएस)। महताब बाग निवासी कर्मचारी नेता डॉ. राजेश कुमार सिंह की माता स्व. कृष्णा सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न होने के उपरांत परिवार के सदस्यों की ओर से 551 जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम का संयोजन स्व कृष्णा सिंह के पुत्र धनंजय सिंह, संजय सिंह एवं बहू विजय लक्ष्मी सिंह, उपाध्यक्ष भाजपा देवकली मंडल ने किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं परिवारजन उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य पुण्यतिथि को सेवा और जनकल्याण से जोड़ते हुए जरूरतमंदों की सहायता करना रहा। इसके बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। और 21 पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व कृष्णा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सरल, स्नेहिल एवं सेवाभावी व्यक्तित्व को स्मरण किया। परिवारजनों ने बताया कि स्वर्गीय माता की स्मृति में प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार सामाजिक सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों को सहारा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, सियाराम सिंह, उदयभान सिंह, सूर्यभान सिंह, धर्मेंद्र सिंह, काजू, पंकज सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, पंडित बेचन लाल तिवारी, अनिकेश मिश्रा, शोभित सिंह, अनीता सिंह, विनीता, सुरुचि, रेनू, अभिषेक सिंह, चेतन सिंह, उत्कर्ष देव, विक्रम सिंह, अभीष्ट सिंह, शुभ, प्रगति, प्रज्ञा, अर्पिता सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

