-बेसिक ट्रामा लाइफ सपोर्ट एवं फस्र्ट रिस्पांडर विषय पर दिया गया प्रशिक्षण
अयोध्या 7 जनवरी (आरएनएस)। कामता प्रसाद सुंदरलाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या की रोड सेफ्टी क्लब के द्वारा शासन की मनसा के अनुरूप राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रशिक्षक राजकीय श्री राम हॉस्पिटल अयोध्या के आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नमन सिकरवार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रशिक्षक डॉ. नमन सिकरवार ने बेसिक ट्रामा लाइफ सपोर्ट एवं फस्र्ट रिस्पांडर विषय पर प्रशिक्षण प्रदान करते हुए बताया कि बीटीएलएस (बेसिक ट्रामा लाइफ सपोर्ट) एक महत्वपूर्ण कौशल है, जिसका उपयोग गंभीर चोट या अचानक हृदय गति रुकने जैसी स्थितियों में चोट से पीडि़त व्यक्ति की जान बचाने के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसका ज्ञान सभी को होना चाहिए, क्योंकि इसका ज्ञान होने पर वह इस तरह से चोटिल व्यक्ति की जान बचा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले हमें व्यक्त की सही पहचान करनी चाहिए वह सही अवस्था में है या नहीं , सही जगह है या नहीं, किस कंडीशन में है । इसको जानकर ही इस कौशल का उपयोग करना चाहिए। इस कौशल का उपयोग करते समय व्यक्ति को विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए। सब कुछ ठीक होने पर ही उसे सीपीआर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि लंग्स और हार्ट को चलाने के लिए सीपीआर दिया जाता है। सीपीआर देते समय यह ध्यान रहे कि हर 30 बार हाथ से सीने के बाई ओर पंप करने के बाद व्यक्ति के मुंह में दो बार मुंह से या संबंधित यंत्र से भाप दें, क्योंकि जिस व्यक्ति को ब्लड और ऑक्सीजन दोनों की जरूरत होती है, उसे वह प्रॉपर वे में प्राप्त हो जाती है। साथ ही उन्होंने बताया कि ऐसी कंडीशन में एंबुलेंस को फोन करना चाहिए और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर शीघ्र ही दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को पहुंचाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि फस्र्ट रिस्पांडर बनकर देश के नागरिक होने का फर्ज सभी को निभाना चाहिए। क्योंकि यह भी एक महत्वपूर्ण समाज व देश सेवा है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दानपति तिवारी ने सभी को यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने के लिए कहा और यह भी बताया कि जीवन अनमोल है, अत: दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाए। मंडल नोडल अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार ने सड़क सुरक्षा के महत्व को बताते हुए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने व नशे की हालत में गाड़ी न चलाने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर अमन, मयंक और उनकी टीम द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। अंत में सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संयोजन रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य डॉक्टर सूरज प्रसाद, डॉक्टर रवि कुमार चौरसिया डॉक्टर अविनाश तिवारी डॉक्टर विपिन सिंह ने किया। इस अवसर पर छात्र रोड सेफ्टी क्लब के पदाधिकारी व महाविद्यालय के प्राध्यापक कैप्टन डॉ मनीष सिंह डॉ रमेश सिंह डॉ संदीप वर्मा डॉ प्रशांत पांडेय डॉ सोनू , अनिमेष तथा महाविद्यालय के अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। यह जानकारी महाविद्यालय के सह मीडिया प्रभारी डॉ रामलाल विश्वकर्मा ने दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

