अयोध्या 7 जनवरी (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय एवं हार्टफ़ुलनेस एजुकेशनल सोसाइटी, हैदराबाद के मध्य हुए एमओयू के तहत आज कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में हार्टफ़ुलनेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से शिक्षकों एवं छात्रों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हार्टफ़ुलनेस एजुकेशनल सोसाइटी के पदाधिकारियों डॉ. नम्रता सिंह ने कहा कि सर्वप्रथम फैकल्टी और अधिकारियों के साथ संस्था तीन दिन का मैडिटेशन सेशन आयोजित करेगी, उसके बाद प्रत्येक पंद्रह दिनों में एक-एक सेशन कराया जाएगा। यह सत्र प्रत्येक दिवस में एक घंटे का होगा, प्रथम सत्र में परिचायात्मक संवाद आयोजित होगा, उसके बाद छात्र-छात्राओं के लिए सोसाइटी अलग से सेशन आयोजित करेगी। डॉ. नम्रता के अनुसार इस सत्र में मूल्य-आधारित शिक्षा, तनाव प्रबंधन, ध्यान जैसी गतिविधियों का आयोजन कर छात्रों में आंतरिक संतुलन, सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ जीवनशैली में आवश्यक बदलाव शामिल है। कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के प्रमुख निर्देशन में हार्टफ़ुलनेस सोसाइटी के साथ एमओयू किया गया है जो शिक्षकों एवं छात्रों के मध्य स्वस्थ वातावरण-निर्माण के साथ व्यक्तित्व निर्माण, सॉफ्ट स्किल एवं ट्रेनिंग प्रदान करेगा। इस अवसर पर हार्टफ़ुलनेस सोसाइटी के पदाधिकारी राम मिलन मिश्र, संयोजक प्रो. एसएस मिश्रा, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. सीके मिश्र, प्रो. आशुतोष सिंहा, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ला, प्रो. फ़र्रुख़ जमाल, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. पी के द्विवेदी व अन्य उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

