– 20 फरवरी तक दावे/आपत्तियों का होगा निस्तारण
अयोध्या 7 जनवरी (आरएनएस)। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 की अधिसूचना (संशोधन) द्वारा आयोग की निर्गत अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुये त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण हेतु समय सारणी जारी किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण हेतु अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी। 07 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियां तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करना एवं सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन/निस्तारण की कार्यवाही करने की अवधि। 21 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने एवं यथावश्यक मतदान केन्द्रों/स्थलों के निर्धारण की कार्यवाही। 17 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक मतदाता सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एस0वी0एन0 आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने आदि। 28 मार्च 2026 तक निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधन पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा। निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पडऩे वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

