चित्रकूट 7 जनवरी (आरएनएस)। डायल 112 के जवान सुशील कुमार मिश्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ड्यूटी खत्म कर जब वह रात घर पहुंचे तो उल्टी और दस्त से परेशान हो गए। सुबह वह बेहोश हो चुके थे। साथी जवानों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मानिकपुर में भर्ती कराया। सीएचसी में उनका प्राथमिक इलाज किया गया पर उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई। काफी देर तक होश में न आने और स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मानिकपुर सीएचसी के डॉक्टर अजय कुमार के अनुसार तबीयत बिगडऩे की वजह ठंड बताई गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

