कोरबा, 16 मई (आरएनएस)। कोरबा में सड़क पर धू-धू कर जली लग्जरी कार, फायर ब्रिगेड की लेटलतीफी पर उठे सवाल
कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत जमनीपाली जल गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती हुई XUV 700 कार में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार के बोनट से पहले धुआं उठने लगा और कुछ ही सेकंड में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
चालक ने हालात को भांपते हुए तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि आग इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। बीच सड़क पर जलती लग्जरी कार को देखने लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों ने पानी और उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की, जबकि सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

