चित्रकूट 7 जनवरी (आरएनएस)। प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रदेश की समस्त राजकीय, अनुदानित, पब्लिक प्राइवेट, पार्टनरशिप, अल्पसंख्यक संस्थान एवं निजी क्षेत्र की पॉलिटेक्निक संस्थानों में चल रहे विभिन्न इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राविधिक शिक्षा विभाग के नियंत्रणाधीन संचालित संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी पाठ्यक्रम ग्रुपों की कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा माह मई के तृतीय सप्ताह में आयोजित कराया जाना प्रस्तावित है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से अप्रैल तक कर सकते हैं। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा राजकीय औद्योगिक संस्थानों के प्रधानाचार्य आदि को निर्देशित किया है कि अधिक से अधिक छात्र, छात्राओं एवं युवाओं को निकट के पॉलीटेक्निक संस्थानों का भ्रमण कराते हुए पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

