चित्रकूट 7 जनवरी (आरएनएस)। जिला मजिस्ट्रेट पुलकित गर्ग ने बताया कि हिन्दू पंचांग के अनुसार 14 व 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जायेगा। पर्व के अवसर पर श्रद्धालु सीतापुर रामघाट मंदाकिनी नदी एवं विभिन्न नदियों में स्नान के उपरान्त जलाभिषेक व दान आदि करते हैं। विभिन्न धार्मिक एवं परम्परागत स्थलों पर मेले आदि का आयोजन होते है। भरतकूप मंदिर स्थल पर मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान, दान, मेला, आदि कार्यक्रम विगत वर्षों में मकर संक्रांति से प्रारम्भ होकर तीन दिवस तक चलता है। जिसमें श्रद्धालुओं की काफी भीड होती है। मकर संक्रान्ति प्रथम शाही स्नान पर्व तथा भरतकूप मंदिर पर चलने वाले तीन दिवसीय मेले को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जोनल मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि उप जिला मजिस्ट्रेट कर्वी, मऊ, मानिकपुर व राजापुर अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत जोनल मजिस्ट्रेट होगें जो भ्रमण कर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखते हुए पर्व को सकुशल सम्पन्न करायेगें। साथ ही अपने क्षेत्रान्तर्गत मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति में आवश्यकता के अनुसार परिवर्तन अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कार्मिकों की तैनाती के साथ-साथ अन्य स्थलों पर भी कर सकेगें। ठंड से बचाव के लिए अलाव आदि आवश्यक व्यवस्थाएं विभागीय अधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित करायेगें। पुलिस अधीक्षक, तैनात मजिस्ट्रेटों के साथ व स्थलों पर समुचित सुरक्षा तथा अन्य संवेदनशील, होल्डिंग एरिया आदि स्थलों पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की तैनाती करेंगें। अपर जिला मजिस्ट्रेट वि.रा. सम्पूर्ण प्रभारी होगें जो संबंधित क्षेत्रीय प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही एवं व्यवस्थाओं का अनुश्रवण करते हुए भ्रमण कर शान्ति सुनिश्चित करायेगें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

