चित्रकूट 7 जनवरी (आरएनएस)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह आयोजित किये जाने के निर्देश के क्रम बुधवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के सप्तम दिवस पर तहसील सभागार, कर्वी पर ग्राम प्रधानों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गयी एवं ग्राम प्रधानों को मास्टर ट्रेनर के रूप में गौरव पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जिला पंचायतराज अधिकारी, तहसीलदार एवं आरपी सिंह एआरटीओ आदि स्टाफ के कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार तहसील सभागार राजापुर पर ग्राम प्रधानों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गयी एवं ग्राम प्रधानों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रेमचन्द्र यादव द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त ग्राम प्रधानों को सड़क सुरक्षा प्रचार प्रसार के लिए प्रशिक्षण पुस्तिका भी वितरित की गयी। जिससे ग्राम प्रधान अपनी ग्राम सभाओं में बैठक कर ग्रामवासियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सकें। इस मौके पर पीटीओ दीप्ति त्रिपाठी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

