बस्ती 7 जनवरी (आरएनएस)। कृषि विज्ञान केंद्र के निकट कोइलपुरा में इण्डो-इजराइल आम उत्कृष्टता केन्द्र में निर्माणाधीन लैब का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण एजेंसी की ओर से लगाए गए सुपरवाइजरों ने निर्माण संबंधी सामान चोरी कर लिए। कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर सुपरवाइजरों के खिलाफ पुलिस ने चोरी की नामजद एफआइआर दर्ज की है। घटना कप्तानगंज के कोइलपुरा गांव में दस दिन पहले हुई थी। इस संबंध में मैनेजर रणंजय सिंह निवासी कालू जलालपुर, थाना सलोन, रायबरेली की तहरीर पर कप्तानगंज पुलिस ने शिवम सिंह पुत्र अनन्त बहादुर सिंह निवासी पुरेकुमारशाह, अमेठी व संदीप विश्वकर्मा निवासी शिवशक्ति नगर ऊंचाहार थाना देहात, रायबरेली पर स्टोर में रखा तार, 10 हजार की ग्राइण्डर और हैमर मशीन, चार हजार की पानी की मोटर आदि चुरा लेने की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन पुलिस ने आरंभ कर दी है। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी के मामले की विवेचना एसआइ रामाज्ञा यादव को दे दी गई है । सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

